ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar Crime : शराब की खेप ले जा रही लक्जरी वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त,...

Bihar Crime : शराब की खेप ले जा रही लक्जरी वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत; जांच में जुटी पुलिस

02-Oct-2024 10:56 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनीसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां अवैध शराब की खेप ले जा रही लक्जरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत भी हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब के धंधेबाज तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं तो वहीं इन शराब कारोबारियों के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार आभियान चला रही है। इसी क्रम में देर रात एक लक्जरी वाहन शराब की खेप लेकर आ रही थीं वह दुर्घटना ग्रस्त हो गई। 


वहीं, इस दुर्घटना में गाडी में बैठे दो तस्करों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही मोतीपुर थाना को मिली आनन फानन में मोतीपुर थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पनसलवा का है जहां देर रात अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से एक विदेशी शराब से लदी लक्जरी वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई। 


इधर, इस घटना में गाडी में बैठे दो कारोबारी की मौत हो गई। मोतीपुर थाना की पुलिस पहुंच दोनों डेड बॉडी को गाड़ी से बाहर निकाला और जांच के बाद दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच भेज दिया है। वही वाहन को जप्त कर अपने साथ थाना ले आई है। वहीं पूरे मामले पर मोतीपुर थाना की पुलिस ने बताया कि देर रात थाना क्षेत्र के पनसलवा चौक के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक लक्जरी वाहन दुर्घटना हो ग्रस्त हो गई जिसमें बैठे दो व्यक्ति की मौत हो गई है। लग्जरी वाहन में शराब लदी हुई थीं फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।