ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / शराब पीकर पुलिस लाइन के लेडीज बाथरूम में घुसा जवान, महिला सिपाही की...

शराब पीकर पुलिस लाइन के लेडीज बाथरूम में घुसा जवान, महिला सिपाही की इज्जत लूटने का प्रयास

29-Oct-2023 11:29 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार में आए दिन कोई न कोई ऐसा खबर निकल कर सामने आता रहता है जो खाखी पर दाग लगा देता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां पुलिस लाइन के बाथरूम में महिला सिपाही की इज्जत लूटने का प्रयास किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी भी एक पुलिस का जवान है और इस शराबबंदी वाले राज्य में बड़े ही आसानी से नशे में टल्ली होकर इस घटना को अंजाम दिया। 


दरअसल, बिहार के भागलपुर में नवगछिया पुलिस लाइन में एक महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। यह आरोप पुलिस जवान पर ही लगा है। शराब के नशे में धुत जवान लेडीज बाथरूम में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। अब उसे जेल भेजा गया है। लेकिन, इसके बाबजूद इस घटना से महिला जवानों के अंदर भय का माहौल है। 


बताया जा रहा है कि, पीड़ित बीएमपी की महिला पुलिस जवान है।  वह फ्रेश होने के लिए पुलिस लाइन के बाथरूम में गई जहां शराब के नशे में धुत एक पुलिस जवान महिला के  बाथरूम में घुस गया। उस वक्त एक महिला सिपाही अंदर ही थी। उसके बाद शराबी जवान उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद महिला जवान जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद आवाज सुनकर कई महिला जवान बाथरूम पहुंच गयी और किसी तरह शराबी जवान को बाहर निकाला। 


वहीं, पीड़ित महिला के बयान पर नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। धारा 323/ 354/ 354(ए)/376 /511 भादवि व 37 बिहार मध्य निषेध व उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत आरोपित किया है। आरोपित पुलिस जवान आरा जिले के भोजपुर दिनारा का जयमेंद्र सिंह है। इसने देर रात शराब के नशे में पुलिस लाइन के महिला बाथरूम में प्रवेश किया। वहां बीएमपी के स्वाभिमान दस्ता की महिला पुलिस जवान मौजूद थी।  शराब के नशा में पुलिस जवान ने बीएमपी की महिला पुलिस जवान से दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद महिला पुलिस जवान हंगामा करने लगी। 


उधर, घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गयी। जिसके बाद डीएसपी मुख्यालय अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच जांच की। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, नवगछिया महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने आरोपित पुलिस जवान को नवगछिया थाने की पुलिस को सौंप दी। आरोपित पुलिस जवान की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करवायी। इस  मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपित को जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित महिला पुलिस जवान को लेकर नवगछिया महिला थाना की पुलिस मेडिकल जांच करवाने अनुमंडल अस्पताल पहुंची, लेकिन महिला पुलिस जवान ने मेडिकल करवाने से इंकार कर दिया।