ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / शराब मामले में जेल में बंद शख्स को छुड़वाने के लिए RJD विधायक...

शराब मामले में जेल में बंद शख्स को छुड़वाने के लिए RJD विधायक को मिली धमकी, बदमाश बोले ... छुड़वाओ वरना गोली खाओ

12-Feb-2023 11:35 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर लगातार सख्त रुख अपनाते रहते हैं। राज्य के अंदर लहू इस कानून में कोई कोताही बर्दाश्त करने पर तुरंत कार्रवाई भी करते हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से जुड़ा हुआ निकल कर सामने आया है। जहां शराब कारोबारियों ने सत्तारूढ़ दल के विधायक को फोन कर पैरवी करने को कहा और यदि वह ऐसा नहीं करते तो गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी भी दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के हथुआ विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उनको शराब का अवैध धंधे करने वालों के तरफ से दी गई है। शराब धंधेबाजों  ने राजद विधायक को फोन कर कहा है कि पैरवी करो नहीं तो गोली मार देंगे।


बताया जा रहा है कि या धमकी राजद विधायक को उस वक्त दी गई जब वह राजधानी पटना के कोतवाली थाना अंतर्गत अपने सरकारी आवास में मौजुद थे। विधायक ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि रात करीब 8:15 बजे उनके क्षेत्र के एक युवक ने उनके नंबर पर कॉल किया उसने कहा कि उसका दोस्त शराब मामले में पकड़ा गया है उसे खाना से छुड़वा दीजिए।


इसके बाद जब विधायक ने मदद करने से साफ इंकार कर दिया तो युवक ने कहा कि पैरवी करो नहीं तो गोली मार देंगे। इतना ही नहीं युवक ने विधायक को भद्दी भद्दी गालियां भी दी। इसके बाद विधायक ने फोन काट दिया और तुरंत इस मामले को लेकर कोतवाली थाना अध्यक्ष से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी।


इधर इस पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने यह बताया कि विधायक को फोन कर धमकी देने वाले युवक को गोपालगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाली थाने की पुलिस भी वहां के थाने से संपर्क कर आरोपी के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में जुट गई है।