ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / news / 7 साल बाद ईडी के शिकंजे में फंस गया बिहार का शराब माफिया,...

7 साल बाद ईडी के शिकंजे में फंस गया बिहार का शराब माफिया, 21 मौत के गुनाहगार संजय प्रताप सिंह की करोड़ों की संपत्ति जब्त

22-Feb-2020 07:25 AM

ARA: बिहार के भोजपुर का शऱाब माफिया संजय प्रताप सिंह 7 साल बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जाल में फंस गया. शुक्रवार को उसकी करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली गयी. शराब का जानलेवा कारोबार कर संजय प्रताप सिंह ने ये संपत्ति अर्जित की थी. संजय प्रताप सिंह जहरीली शराब से 21 मौत का जिम्मेवार पाया गया था. 

ED ने शुक्रवार को मनी लॉंड्रिंग कानून के तहत आरा के शराब माफिया संजय प्रताप सिंह की एक करोड़ 32 लाख रूपये की संपत्ति जब्त कर ली. ईडी ने संजय प्रताप सिंह और उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गये जमीन के 15 प्लॉट को जब्त कर लिया. दोनों के बैंक खातों को भी सीज कर लिया गया है. जब्ती की ये कार्रवाई बिहार पुलिस की चार्जशीट के आधार पर की गयी है. संजय प्रताप सिंह पर जहरीले शराब का अवैध कारोबार कर 21 लोगों की जान लेने का आरोप है. कोर्ट ने इस मामले में उसे उम्र कैद की सजा सुनायी है. 

2013 में गया था संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव

भोजपुर जिले में हुए जहरीली शराब कांड के बाद मामले के आरोपी संजय प्रताप सिंह की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तत्कालीन डीजीपी अभयानंद ने ईडी के पास भेजा था. करीब सात साल के लंबे अंतराल के बाद संजय प्रताप सिंह पर अंतत: ईडी की गाज गिर गई. बिहार में किसी शराब कारोबारी के विरुद्ध ईडी की ये पहली कार्रवाई मानी जा रही है. 

गौरतलब है कि 7 दिसंबर को भोजपुर के अनाईठ गांव में जहरीली शराब से 21 लोगों की मौत हो गयी थी. अनाईठ गांव के महादलित टचोले के लोगों ने अवैध शराब की दुकान से शराब पी थी, जिसके बाद उनकी मौत हुई थी. इस कांड के बाद पूरे देश में तूफान खडा हो गया था. बिहार पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही संपत्ति जब्ती की भी प्रक्रिया शुरू की थी.