ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 5 पुलिसकर्मी...

शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 5 पुलिसकर्मी जख्मी; वाहन क्षतिग्रस्त

19-Jun-2024 08:57 AM

By First Bihar

BANKA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शराब माफिया सरेआम पुलिस प्रशासन पर हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस टीम पर शराब माफियाओं का हमला कर दिया। जिसमें 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, फूलीडूमर थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर देर रात शराब माफिया ने ईंट-पत्थर से जमकर हमला कर दिया। उत्पाद विभाग के 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस हमले में उत्पाद विभाग का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सभी जख्मी पुलिस जवान को बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं, उत्पाद विभाग के वाहन चालक को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद बांका डीएसपी विपिन बिहारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। भितिया गांव के गोरायडीह गांव में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शराब को लेकर छापेमारी करने के लिए करीब 10 की संख्या में उत्पाद विभाग की टीम गई थी। छापेमारी के दौरान अचानक का शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की टीम हमला कर दिया। यह घटना फूलीडूमर थाना क्षेत्र की है।  


बताया जाता है कि, छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया ने ईंट-पत्थर से जमकर हमला कर दिया। उत्पाद विभाग के 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस हमले में उत्पाद विभाग का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सभी जख्मी पुलिस जवान को बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उधर, छापेमारी का नेतृत्व कर रहे एसआई गौरी शंकर ने बताया कि छापेमारी दल में कुल 10 पुलिसकर्मी शामिल थे। जिसमें से 5 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। जिसमें एसआई गौरी शंकर, सिपाही शिल्पा कुमारी, आरती और चंदन कुमार का इलाज सदर अस्पताल बांका में चल रहा है बांका डीएसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।