ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

शराब के नशे में युवक ने फोन पर दी PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

11-Jul-2023 08:43 AM

By First Bihar

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एटीएस की टीम भी इसको लेकर सक्रिय हो गई है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नौकरी ना मिलने पर एक शख्स में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को डायल 112 पर फोन कर जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया एटीएस की टीम को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर इस युवक को गोरखपुर से दबोच लिया है। उसके बाद कुछ से पूछताछ की गई। इस दौरान इस युवक के ऊपर कोई क्राइम हिस्ट्री नहीं मिली है पुलिस को आशंका है कि इस ने शराब के नशे में ऐसा किया। फिलहाल पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है।


बताया जा रहा है कि, गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवड़ार गांव का रहने वाला संजय पुत्र रघुपति खेती व मजदूरी करता है। वह अक्सर देवरिया के भुजौली कॉलोनी में भी मजदूरी करने जाता रहता है। उसने डायल 112 पर फोन कर खुद को देवरिया के भुजौली कॉलोनी का रहने वाला है। अरुण बताते हुए कहा कि, उसे रोजगार नहीं मिल रहा है, इसलिए सीएम योगी और प्रधानमंत्री को जान से मार देगा। डायल 112 कंट्रोल ने इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष देवरिया को दी। पुलिस ने भुजोली कॉलोनी के चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर अरुण पुत्र अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 


इधर, इस घटना को लेकर एसपी देवरिया संकल्प शर्मा के अनुसार एक व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन करके धमकी दी थी। उसे अरेस्ट कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एटीएस की टीम ने भी जांच की है। अब तक की जांच में उसकी कोई क्राइम हिस्ट्री नहीं मिली है। मामला गंभीर है, इसलिए सभी बिन्दुओं की जांच पड़ताल की जा रही है।