चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
23-Mar-2023 09:45 AM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद पुलिस महकमा काफी एक्टिव मोड पर काम कर रही है। यही वजह है कि पुलिस महकमे की टीम लगातार अवैध कारोबारियों पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस महकमे की टीम को कई बार विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब एक मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां अवैध शराब कारोबारियों को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया है , जिसमें एक महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। जबकि कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है।
दरअसल, बेगूसराय में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर हमला किया है। गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी करने गई उत्पाद पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जमकर पत्थरबाजी की है। इस घटना में जहां एक महिला सिपाही घायल हो गई है। वहीं पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल महिला सिपाहो का इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बरौनी के बथऔली चौक की है।
बताया जा रहा है कि, उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि बथऔली इलाके में शराब बिक्री का काम किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उत्पाद पुलिस की टीम तीन गाड़ियों से मौके पर पहुंची और शराब को जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच तकरीबन 25 से 30 की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उत्पाद पुलिस की टीम पर हमला बोलते हुए आरोपी को छुड़ाने लगे। हमलावरों ने पुलिस के पास से जब्त शराब को भी छीन लिया।
उत्पाद विभाग का गाड़ी चलाने वाले चालक विकास कुमार ने बताया कि हमलावरों ने पत्थर से जमकर हमला किया है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए वहीं एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे फौरन बेगूसराय के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन पर बड़े ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया जिससे ना सिर्फ वाहन क्षतिग्रस्त हो गई बल्कि महिला सिपाही भी घायल हो गई। वहीं इस मामले में उत्पाद पुलिस की टीम के द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।