Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
14-Feb-2024 01:27 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और राज्य में कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब धंधेबाज की तलाश में में पहुंची पुलिस और ग्रामीण के बीच झड़प हो गई। जिसमें तीन एसआइ समेत छह लोग जख्मी हो गए।
वहीं, पुलिस ने एक महिला समेत तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं शराब धंधेबाज अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है औरअब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह मामला बिरौल थाना क्षेत्र के रोहार महमूदा पंचायत के भवानीपुर गांव में शराब धंधेबाज की तलाश में छापेमारी करने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हुई। तीन एसआइ समेत छह लोग जख्मी हो गए।
पुलिस ने एक महिला समेत तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। झड़प में बिरौल थाने के एसआइ अंकित कुमार, पूजा कुमारी, अखिलेश कुमार चोटिल हुए हैं। वहीं, रामचन्द्र साहू की पत्नी पूनम देवी, रामलखन साहू के पुत्र रामचन्द्र साहू और रामसेवक साहू के पुत्र अरुण साहू जख्मी हुए हैं। पुलिस ने इन तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। जबकि शराब धंधेबाज पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, शराब धंधेबाज योगी मंडल के पुत्र पप्पू मंडल के घर पर करीब 12 बजे रात में बिरौल पुलिस ने अचानक धाबा बोल दिया। पुलिस की भनक लगते ही पप्पू भाग निकला। आरोपी पप्पू को खोजते हुए पुलिस उसके पड़ोसी रामलखन साहू के घर में घुस गई। इस दौरान लोग गहरी नींद में थे।पुलिस के आवाज पर रामलखन साहू के पुत्र रामचन्द्र साहू और संतोष साहू उठे और रात में इस तरह पुलिस के पहुंचने का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने संतोष साहू को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए परिवार के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई।
इधर, इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस मुख्यालय को हुई। मौके पर घनश्यामपुर थाने से पुलिस बल को भेजा गया। पुलिस बल ने घर को चारों ओर से घेर लिया। एक महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार कर बिरौल थाने लाया गया। चोटिल पुलिस कर्मी और आरोपितों का इलाज सीएचसी में कराया गया।करीब छह माह माह बगीचा से शराब बरामदगी मामले में पप्पू मंडल को धंधेबाज के रूप में चिह्नित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पप्पू मंडल तब से फरार चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रात में गुप्त सूचना के आधार पर बिरौल पुलिस पप्पू मंडल के घर पर रेड करने पहुंची थी। इसी दौरान कई लोग पुलिस का विरोध करने लगे। इस मामले में कार्रवाई की गई है।