ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / शराब बिक्री का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, अपराधियों ने कंधे में...

शराब बिक्री का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, अपराधियों ने कंधे में मारी गोली; इलाके में मचा हडकंप

14-Nov-2023 11:27 AM

By First Bihar

MUNGER : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ग्रामीण द्वारा अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर उसकी गोली मारकर घयाल कर दिया गया है। जिसके बाद इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,मुंगेर में शराब बिक्री का विरोध करने पर कोतवाली थाना अंतर्गत शादीपुर में सोमवार की देर रात इलेक्ट्रीशियन दुकानदार 50 वर्षीय संजय कुमार को अपराधी ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उनके कंधे में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां डॉक्टर द्वारा घायल को एक्सरे कराने के लिए भेजा गया है। एक्सरे के बाद ही पता चल पाएगा की गोली कंधे में फसी है या कंधा को छूते हुए निकल गई है। 


वहीं, घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल द्वारा बताया गया कि विक्की राम द्वारा शराब की बिक्री की जाती है शराब बिक्री का वह हमेशा विरोध करते हैं। इसी के आक्रोश में आकर विक्की राम द्वारा उन पर कातिलाना हमला किया गया है। 


घायल ने बताया कि रात में जब वह दुकान बढ़ा रहे थे तभी विक्की राम पीछे से आया और उनका निशाना बनाते हुए गोली चला दिया।इधर, इस मामले में  कोतवाली थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कारवाई की जाएगी। जल्द ही इस मामले में जो भी आरोपी है पुलिस उसे अरेस्ट कर कानून कारवाई करेगी।