ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / शपथ ग्रहण समरोह कल! कुछ देर बाद राज्यपाल से मिलेंगे फडणवीस और एकनाथ...

शपथ ग्रहण समरोह कल! कुछ देर बाद राज्यपाल से मिलेंगे फडणवीस और एकनाथ शिंदे

30-Jun-2022 02:47 PM

DESK: महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है. उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट ने सरकार बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है. इसी बीच खबर आ रही है कि कल यानि शुक्रवार को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंच गए हैं. यहां वे देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे.


दरअसल, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे आज 30 जून को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से दोपहर तीन बजे मुलाकात करेंगे. जिसके लिए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंच चुके हैं. इसके बाद कल यानि शुक्रवार को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे.


महाराष्ट्र की सियासी उथल-पथल के बीच शिंदे गुट के विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी से लड़ते हुए हमें अपने ही नेता से लड़ना पड़ा. हम कहते रहे हैं कि हमारीमूल सहयोगी बीजेपी ही है. हमने एक साथ चुनाव लड़ा है. हालांकि, बार-बार हमारे बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश की गई. हमने अभी यहां विधायकों की बैठक की थी. अब एकनाथ शिंदे साहब मुंबई जा रहे हैं.


वहीं, कांग्रेस, एनसीपी ने भी आगे की रणनीति की बैठकें बुलाई हैं. इस दौरान कांग्रेस और एनसीपी का फोकस पार्टी के विधायकों की मौजूदा संख्या को कायम रखना होगा. हालांकि, फडणवीस को एनसीपी-कांग्रेस विधायकों के समर्थन की आवश्यकता नहीं है. उनके पास पर्याप्त नंबर है.