ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / शूटिंग के दौरान टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड, मेकअप रूम में...

शूटिंग के दौरान टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड, मेकअप रूम में लगाई फांसी

24-Dec-2022 07:57 PM

DESK: कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर में काम कर चुकी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने मेकअप रूम में खुदकुशी कर ली। मेकअप रूम का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मेकअप रूम का दरवाजा तोड़ा। तुनिशा को बेसुध हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शूटिंग के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।


मौत से छह घंटे पहले तुनिशा ने एक पोस्ट किया था जिसमें यह लिखा था कि जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं है। तुनिशा ने ऐसा क्यों किया इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान तुनिशा ने यह कदम उठाया। तुनिशा ने मेकअप रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।


फिलहाल शूटिंग के सेट पर काम कर रहे स्टाफ और उसके साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने में पुलिस लगी है कि आखिर खुदकुशी का कारण क्या है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर और बार-बार देखों फिल्म में भी वो काम कर चुकी है। इन दोनों फिल्मों में वह कैटरीना कैफ की छोटी बहन का रौल निभाया। 


इस फिल्म के बाद 20 वर्षीय टीवी सीरियल तुनिशा शर्मा काफी चर्चित हो गयी थी। अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में भी तुनिशा ने काम किया साथ ही कई फेमस सीरियल में काम कर उसने खास पहचान बनायी। इंटरनेट वाला लव, गायब, शेर-ए-पंजाब, महाराजा रणजीत सिंह जैसे शोज में भी उन्होंने बेहतर काम किया। इसके अलावे उन्होंने दबंग 3 में केमियो किया था। 


इसके अलावे विद्या बालन की फिल्म कहानी 2 में नोटिस किया था। टीवी सीरियल के अलावे उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवाड़ी भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 

news image


news image


news image