BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
15-Dec-2024 08:50 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में नीलगाय को मारने के लिए शूटर द्वारा चलाई गई गोली, वहां घास काट रही बच्ची को जाकर लग गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल हुई बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढिया असाधर गांव की है।
घायल बच्ची की पहचान डढिया असाधर गांव निवासी मो. वकील की 12 साल की बेटी तबस्सुम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की शिकायत पर नीलगायों को मारने के लिए रविवार को शूटर्स को बुलाया गया था। इसी दौरान जब एक शूटर ने नीलगाय को निशाने पर लेकर गोली चलाई, नीलगाय तो वहां से भाग गई लेकिन गोली दूर बैठकर घास काट रही बच्ची को लग गई।
गनीमत की बात रही कि गोली बच्ची की जांघ में जाकर लगी, वरना बच्ची की जान चली गई होती। आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है।
बता दें कि इस इलाके के किसान नीलगाय के आतंक से परेशान हो गए हैं। फसल के बार बार नुकसान होने के बाद किसानों ने जिला प्रशासन से नीलगायों से निजात दिलाने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिले में नीलगायों के मारने का अभियान शुरू किया है।