ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / शोक प्रकाश के साथ विधानसभा की बैठक 28 फरवरी तक स्थगित, लता मंगेशकर...

शोक प्रकाश के साथ विधानसभा की बैठक 28 फरवरी तक स्थगित, लता मंगेशकर और विपिन रावत को भी श्रद्धांजलि

25-Feb-2022 12:46 PM

PATNA : बजट सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही शोक प्रकाश के साथ सोमवार 28 फरवरी की सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित हो गई. विधानसभा की कार्यवाही आज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के प्रारंभिक के संबोधन से हुई उसके बाद सेंट्रल हॉल में राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण हुआ और फिर विधान सभा की बैठक शुरू हुई तो उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया.


विधानसभा में आज शोक प्रकाश के दौरान कई दिवंगत सदस्यों को सदन की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ साथ सुर कोकिला लता मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.


विधानसभा में 28 फरवरी को सरकार की तरफ से वार्षिक बजट पेश किया जाएगा. डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद अपना दूसरा बजट पेश करेंगे. 28 फरवरी को सदन में प्रश्नोत्तर काल के साथ बैठक शुरू होगी. इसी दिन विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा और उस पर चर्चा शुरू होगी.