ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / शिवसेना ने राज्यपाल से की मुलाकात, समर्थन पर पत्ते खोलेगी कांग्रेस, सावंत ने...

शिवसेना ने राज्यपाल से की मुलाकात, समर्थन पर पत्ते खोलेगी कांग्रेस, सावंत ने दिया मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

11-Nov-2019 07:35 PM

MUMBAI : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के सियासी गलियारे से आ रही है. जहां उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने पार्टी के कई नेताओं के साथ राज्यपाल से देर शाम मुलाकात की. उधर दूसरी ओर शिवसेना नेता सावंत ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से शिवसेना सरकार बनाने की सोच रही है. वहीं, दिल्ली में कांग्रेस की भी बैठक चल रही है. महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन देने के मामले में मीटिंग के बाद कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी. 


दिल्ली में कांग्रेस की हो रही बैठक पर देशभर की निगाहें टिकी हैं. यह मीटिंग काफी अहम् मानी जा रही है. मोदी कैबिनेट से सावंत के इस्तीफे के बाद कयास और भी तेज हो गए हैं. दिल्ली में कांग्रेस की दूसरी बैठक खत्म हो चुकी है जिसमें महाराष्ट्र के तमाम पार्टी नेता पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में ही शिवसेना को समर्थन देने पर फैसला किया गया है. लेकिन पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है. 


कांग्रेस के फैसले के बाद एनसीपी भी अपना निर्णय लेगी. अगर दोनों पार्टियां शिवसेना को समर्थन देने के लिए राजी हो जाती हैं तो आज शाम तक ही महाराष्ट्र में सरकार गठन पर तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी.