तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
02-Jan-2024 09:36 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर थाना पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर शिवहर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने महिला समेत तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
बताया जाता है कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि मालिपोखर भिंडा में शराब की बड़ी खेप सप्लाई होने जा रहा है। शिवहर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने तुरन्त एक टीम का गठन किया और मालिपोखर भिंडा में छापेमारी की गयी। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया।एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया की शिवहर थानाध्यक्ष अजय कुमार, अपर थाना अध्यक्ष लखेन्द्र महतो व महिला दरोगा रश्मि रानी के द्वारा शराब बरामद किया गया है।
पुलिस ने 152 बोतल सोफ़िया नेपाली शराब, 25 बोतल अंग्रेजी शराब कुल 177 बोतल शराब बरामद किया है। महिला समेत तीन शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान संतोष सिंह मालिपोखर भिंडा व बजरंगी कुमार बिशाही निवासी और तेतरी देवी के रूप में हुई है। मद्य निषेद्य के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को शिवहर जेल भेजा गया है। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि शराब को लेकर छापेमारी लगातार जारी है।