ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / news / शिवहर में हादसों का सोमवार: ऑटो और बाइक की टक्कर में आधा दर्जन...

शिवहर में हादसों का सोमवार: ऑटो और बाइक की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल, स्कूल बस के दीवार में टकराने से दो दर्जन बच्चे घायल

13-May-2024 10:05 PM

By First Bihar

SHEOHAR: शिवहर में बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों में दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर किया गया है।


शिवहर से बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घटना पिपराही थाना क्षेत्र के बागमती नदी पर बने पुल पर की है जहां ऑटो और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसके कारण बाइक और ऑटो के परखच्चे उड़ गये। इस घटना में 6 लोग घायल हो गये। घटनास्थल पर पहुंची पिपराही थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


वही बाइक सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया है कि दोनों वाहन को जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि सोमवार शिवहर के लिए हादसा भरा दिन रहा। जहां एक स्कूल बस के दीवार में टकरा जाने से दो दर्जन बच्चे घायल हो गए तो वही पिपराही पुल पर बाइक और टेंपो के टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल में पहुंच गये हैं। 


वही शिवहर में एक अनियंत्रित स्कूली बस ने सड़क किनारे अवस्थित सरकारी भवन की दीवार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस पर सवार करीब दो दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


दरअसल, शिवहर शहर के ज्ञानलोक पब्लिक स्कूल बस अनियंत्रण होकर चमनपुर हाता कब्रिस्तान के पास सरकारी भवन के कार्यालय की दीवार में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे तकरीबन दो दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। गढ़वा एवं गडहिया के बच्चे स्कूल से स्कूली बस से अपने घर लौट रहे थे।

news image

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट.