ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / शिवहर में 15 लाख की शराब बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

शिवहर में 15 लाख की शराब बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

02-Mar-2024 04:12 PM

By First Bihar

SHEOHAR: होली से पहले शिवहर में शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है। जब्त की गयी शराब की कीमत 15 लाख रूपये बतायी जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब कारोबारी मो. शफीक को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी। इस साल में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 


पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 764 बोतल शराब बरामद किया है। जिसमें सिग्नेचर, रॉयल स्टेज, इम्पीरियल ब्लू व ब्लंडर प्राइड की शराब को बरामद किया गया है। फतहपुर थानाध्यक्ष जसीम अंसारी ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुरयदु घर में छापेमारी की और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने इस बात की जानकारी दी। 


वही कटिहार में विदेशी बीयर से भरी हरियाणा नबंर लग्जरी कार को बरामद किया गया। बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरोरा के पास खड़ी कार से 34 कार्टून (408लीटर) बीयर बरामद किया गया। उत्पाद विभाग के प्रतिनियुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। वही अरवल पुलिस ने भी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

समीर झा की रिपोर्ट