ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / ‘चरणों में सिर रखकर क्षमा मांगता हूं’ छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने पर...

‘चरणों में सिर रखकर क्षमा मांगता हूं’ छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने पर प्रधानमंत्री मोदी ने मांगी माफी

30-Aug-2024 04:44 PM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा पिछले दिनों अचानक धराशायी हो गई थी। इस घटना के बाद विपक्ष महाराष्ट्र सरकार के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हो गया था। शिवाजी की मूर्ति गिरने की घटना को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पालघर पहुंचे पीएम मोदी ने इस घटना को लेकर लोगों से माफी मांगी है।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पालघर में वाधवन बंदरगाह की आधारशिला रखी। इसके साथ ही साथ पीएम मोदी ने हजारों करोड़ रुपे की विभिन्न योजनाओं की सौगात महाराष्ट्र की जनता को दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने शिवाजी की प्रतिमा गिरने की घटना पर दुख जताया और इसके लिए माफी मांगी।


पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ वह मेरे लिए, मेरे सभी साथियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ नाम नहीं हैं, ये सिर्फ राजा, महाराज नहीं हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं। मैं आज सिर झुकाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं। उन्होंने इस दौरान सावरकर का भी जिक्र किया और उनके नाम पर राजनीति करने वाले विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।