ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Sanjay Raut Jail: शिवसेना नेता संजय राउत को 15 दिन की जेल, अदालत...

Sanjay Raut Jail: शिवसेना नेता संजय राउत को 15 दिन की जेल, अदालत ने इस मामले में सुनाई सजा

26-Sep-2024 12:54 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र के सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है, जहां कोर्ट ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को मानहानि के मामले में दोषी मानते हुए 15 दिन के जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साथ अदालत ने संजय राउत के ऊपर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।


दरअसल, बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। संजय राउत ने उनके और उनके पति के खिलाफ मीरा भयंदर में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में 100 करोड़ के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर मेधा सोमैया ने अपनी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मामला दर्ज कराया था।


मेधा ने संजय राउत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने जो आपत्तिजनक बयान दिए वह टीवी चैनल और समाचार पत्रों में प्रसारित और प्रकाशित किए गए। मेधा ने अपनी याचिका में कहा था कि वह पिछले कई सालों से प्रोफेसर रहीं हैं और कई चैरिटेबल कामों में योगदान देती रहीं बावजूद उनके और उनके पति के खिलाफ घोटाले का झूठा आरोप लगायाकर उनकी छवि को धूमिल किया गया है।


मुंबई की मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने मेधा सोमैया की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्यसभा सांसद संजय राउत को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने संजय राउत को 15 दिन की साधारण कारावास की सजा सुनाई है और इसके सात ही 25 हजार रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।