बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Nov-2019 03:48 PM
MUMBAI : इस वक्त की ताजा खबर मुंबई से आ रही है, जहां शिवसेना नेता संजय राउत की तबियत बिगड़ गई है। संजय राउत को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालांकि संजय राउत को क्या हुआ है इस बारे में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर संजय राउत पिछले दिनों से लगातार सक्रिय रहे हैं। बीजेपी से सरकार गठन के फार्मूले पर सहमति नहीं बनने के बाद संजय राउत ने लगातार बीजेपी को करारा जवाब भी दिया है। ऐसे वक्त में जब शिवसेना ने एनडीए से बाहर आकर सरकार गठन के लिए एनसीपी से बातचीत शुरू कर दी है संजय राउत की तबीयत बिगड़ना उद्धव ठाकरे के लिए किसी झटके से कम नहीं।