ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति

शीतलहर की चपेट में आधा बिहार, पटना में शिमला जैसी सर्दी!

शीतलहर की चपेट में आधा बिहार, पटना में शिमला जैसी सर्दी!

14-Jan-2024 06:48 AM

By First Bihar

PATNA : पटना सहित राज्य के सात जिले शनिवार को शीत दिवस की चपेट में रहे। सर्द हवा के कारण लगातार दूसरे दिन भी कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 10 जनवरी को पटना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 


वहीं, न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आने और बर्फीली हवा चलने के कारण शहरवासियों को शिमला और कश्मीर जैसा एहसास हो रहा है। इस सीजन में पहली बार शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली और गोपालगंज भी शीत दिवस की चपेट में रहे। 


पटना और पूर्णिया में घना कुहासा और अन्य जिलों में मध्यम स्तर का कुहासा रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 4.9 डिग्री के साथ बांका रहा। 27 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। 23 शहरों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया।


उधर, मौसम विभाग ने थोड़ी राहत भरी खबर भी दी है। मौसम विभाग की मानें तो 16 जनवरी से ठंड से राहत मिल सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण राहत मिलने की संभावना है। वहीं अगले दो दिन तक पटना सहित अधिकतर शहरों में शीत दिवस जैसे हालात रहने के आसार हैं। 17 एवं 18 जनवरी को गया, जमुई, जमुई, औरंगाबाद और नवादा में हल्की बारिश हो सकती है।