Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!
17-Feb-2020 10:04 AM
DESK: 'भाभीजी घर पर हैं' फेम और बिग बॉस सीजन-11 की विनर शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शिल्पा शिंदे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. कभी सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में रही शिल्पा शिंदे ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं.
बिग बॉस-13 के फिनाले से पहले शिल्पा ने बताया था कि वो सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं. सिद्धार्थ के साथ उनका रिलेशनशिप काफी मुश्किलों भरे थे. शिल्पा ने कहा था है कि सिद्धार्थ काफी गाली-गलौज और मारपीट करते थे. शिल्पा ने सिद्धार्थ के साथ बातचीत का एक पुराना ऑडियो भी लीक किया था. जिसमें सिद्धार्थ उन्हें भला-बुरा कह रहे थे. अब जब सिद्धार्थ सीजन 13 के विजेता बन गए हैं तो शिल्पा ने उनको लेकर कई बड़े खुलासे किये हैं.
एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने उन पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी. शिल्पा ने कहा है कि 'सिद्धार्थ काफी पोजेसिव थे, जब हम रिलेशन में थे तब अगर मैं कभी उसका फोन नहीं उठाती थी तो वो मुझे गालियां देता और अपशब्द कहता था. लेकिन जब सिद्धार्थ का खुद का कभी फोन बंद होता था और इस पर मैं उनसे सवाल करती थी. तो मुझे सामने से 4 थप्पड़ें पड़ती थी, गालियां सुनने को मिलती थी. जितना बुरा हो सकता था वो होता था.' शिल्पा ने कहा कि सिद्धार्थ ने उन पर एसिड फेंकने की भी धमकी दी थी, लेकिन वो चुप नहीं रहीं. उन्होंने कहा कि 'मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. क्योंकि उसने मुझे कहा था कि मुझे छोड़ कर दिखाओ मैं मुंह पर एसिड फेंक दूंगा. मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा.'