आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
21-Feb-2020 01:14 PM
DESK : बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. यह जानकारी सोशल मीडिया पर शिल्पा ने खुद शेयर की. एक बच्चे की ऊंगली पकड़े हुए एक फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने बताय है कि उनके घर एक नन्ही परी आई है.
शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को सेरोगेसी के माध्यम से हुआ है. हालांकि शिल्पा ने अपनी बेटी का फोटो 6 दिन बाद सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. फोटो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखती है कि 'ॐ श्री गणेशाये नमःII हमारी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया.... हमे ये बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर कदम रखा है.'
शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है. उन्होंने इस नाम का अर्थ भी बताया है. बता दें कि शिल्पा पहले से एक बेटे की मां है. उनके बेटे का नाम विहान राज कुंद्रा है. शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी. शादी के 11 साल बाद वे फिर से मां बनीं हैं.
बता दें कि शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा से चर्चा में रहती हैं. 13 साल बाद एक बार फिर शिल्पा शाबिर खान की फ़िल्म निकम्मा से जून 2020 में बड़े परदे पर वापसी करने वालीं हैं.