Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
17-Dec-2020 02:27 PM
DESK : प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक को पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया है. मामला तेलंगाना का है. शिक्षक पर आरोप है कि वो क्लास 2,3 और 4 में पढ़ने वाली बच्चियों का यौन शोषण कर रहा था. पीड़ित छात्राओं ने बताया कि कोरोना काल में चूंकि उनके पास स्मार्टफोन नहीं था इसलिए टीचर उन्हें पढ़ाने के बहाने स्कूल में अकेले बुलाता था और उनके साथ गंदी हरकतें करता था.
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा की तबियत काफी बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसने अपने माता-पिता से मामले को साझा किया. जिसके बाद आक्रोशित होकर माता-पिता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर टीचर की पिटाई कर दी.
पुलिस को जब मामले की सूचना मिली तो स्कूल की दूसरी छात्राओं से पूछताछ की गई. इस दौरान पता चला कि 7 से 11 साल की उम्र के बीच की 5 से 6 छात्राओं के साथ टीचर ने यौन उत्पीड़न किया है. फिलहाल अब पीड़िताओं की मेडिकल जांच कराई जा रही है. फिलहाल टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.