Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र: गवर्नर के अभिभाषण के बीच विपक्ष ने नीट छात्रा मामले पर उठाया सवाल, राज्यपाल से जवाब दिलवाने की मांग Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026: राज्यपाल ने बताया बिहार में शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की संख्या, जानिए पूरा आकड़ा Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगा राज्यपाल का अभिभाषण; नीट छात्रा केस पर विपक्ष का प्रदर्शन Bihar Assembly Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ! राज्यपाल का अभिभाषण आज Bihar Budget Session : नीट छात्रा मामले पर विधानसभा के बाहर हंगामा, भाई वीरेंद्र ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार; तेजस्वी यादव के सत्र आने और नहीं आने के सवाल का भी दिया जवाब Bihar Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026 की आज से हो रही शरुआत, राज्यपाल का अभिभाषण के साथ शुरू होगा सत्र; CM नीतीश कुमार पहुंचे सदन Bihar ship repair center : पटना में बनने वाला है शिप रिपेयर सेंटर, जानिए क्या -क्या होगा फायदा और सरकार का लक्ष्य Bihar Assembly : तेजस्वी यादव के साथ हादसा, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है पूरी खबर
30-Nov-2024 03:20 PM
By First Bihar
DESK: गुरु और शिष्य का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है लेकिन कभी-कभी इनकी करतूतों से पूरा समाज शर्मसार हो जाता है। गुजरात के छोटा उदेपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने छात्रा से ऐसी मांग कर दी कि लड़की के पिता को थाने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ गई।
9वीं की छात्रा ने 51 वर्षीय शिक्षक पर न सिर्फ छेड़खानी करने का बल्कि उसे गंदा फोटो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी शिक्षक ने 13 साल की नाबालिग लड़की को अपने पास बुलाया और उसके शरीर पर हाथ फेरते हुए उससे किस करने की डिमांड कर दी। इतना ही नहीं शिक्षक ने कहा कि अगर लड़की ने उसे किस नहीं किया तो वह उसकी फोटो वायरल कर देगा।
शिक्षक की बात सुनकर पीड़ित लड़की वहां से भागकर घर पहुंची और अपने पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस घटना को लेकर स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के अभिभावकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
बता दें कि स्कूल में छेड़खानी का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। दो महीने पहले भी गुजरात के बोटाद जिले में एक छात्र के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। छात्रा के साथ छेड़खानी करते शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया था।