ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले सुशील मोदी, कहा.. अपनी नाकामी स्वीकार...

शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले सुशील मोदी, कहा.. अपनी नाकामी स्वीकार करें नीतीश

22-Aug-2022 07:31 PM

PATNA : पटना में सोमवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी नेता महागठबंधन की सरकार पर हमलावर हो गए हैं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने कहा है कि 20 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार ने शिक्षक भर्ती की मांग करने पर छात्रों की बर्बरतापूर्वक पिटाई करवाई है। उन्होंने सातवें चरण की शिक्षक बहाली में हुई देरी के लिए नीतीश कुमार को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया है।


सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार 15 साल से मुख्यमंत्री हैं और शिक्षा विभाग लगातार उनकी पार्टी जेडीयू के पास रहा, इसलिए मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांग को अविलम्ब पूरा करने के बजाय नीतीश सरकार ने नौकरी मांगने वाले छात्रों की पिटाई करायी। जिस एडीएम ने यह बर्बरता की उसे निलम्बित किया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि कारतूस -प्रेमी नये शिक्षा मंत्री 20 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा करते हैं, जबकि शिक्षक की नौकरी मांगने वालों पर डंडे बरसाये जाते हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव ने कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा कर युवाओं से वोट लिये थे, लेकिन महागठबंधन सरकार की तीन कैबिनेट बैठकों के बाद भी किसी को नौकरी नहीं मिली। सुशील मोदी ने पूछा है कि आरजेडी ने अपने घोषणा-पत्र में "समान काम- समान वेतन" का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ?


उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि किस विभाग में कितनी रिक्तियां हैं और कितने नये पद सृजित किये गए ? सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 4.5 लाख रिक्त पदों पर भर्ती करने और 5.5 लाख नये पद सृजित कर सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन अब सत्ता मिलने पर वे नौकरी की जगह रोजगार की बात कर लोगों को धोखा दे रहे हैं।