25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
28-Jul-2024 03:11 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: जेडीयू एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने केके पाठक के शिक्षा विभाग का एसीएस रहते स्कूल बैग और अन्य सामानों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि केके पाठक के एसीएस रहते शिक्षा विभाग में भारी वित्तीय अनियमितता हुई है। जांच लिए उन्होंने हाई लेबर कमेटी बनाने की मांग सरकार से की थी। जिसपर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जांच कराने की बात कही थी। अब इस मामले में एक्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
दरअसल, मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में जेडीयू एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितता का मामला उठाया था। उन्होंने दावा किया कि स्कूलों में बेंच डेस्क, बैग और थाली की खरीद में घोटाला किया गया है।उन्होंने सदन में बैग दिखाकर दावा का कि 120 रुपए के बैग को 1200 रुपए में खरीदा गया है। 30 रुपए की थाली का दाम 70 रुपए बताया गया है। उन्होंने दावा किया था कि ऐसे कई तरह के घोटाले शिक्षा विभाग में हुए हैं।
उन्होंने केके पाठक के शिक्षा विभाग का एसीएस रहते लिए गए उनके निर्णयों पर भी सवाल उठाए थे। जेडीयू एमएलसी के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को सदन में जवाब देना पड़ा। उन्होंने कहा कि जहां से भी अनियमितता की बात सामने आई है उसपर एक्शन होगा। कई जिलों में कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सभी जिलों के डीएम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अब इस मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने कहा है कि है कि वित्तीय हेराफेरी को लेकर कंपनी के सीएमडी के खिलाफ एक्शन होगा। एसीएस ने कंपनी के सीएमडी के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सप्लायर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं होगा। इससे जुड़ी शिकायतों को दर्ज करने के लिए शिक्षा विभाग कॉल सेंटर बनाएगा, जहां इससे जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है। दर्ज शिकायतों पर शिक्षा विभाग तुरंत एक्शन लेगा। बता दें कि राज्य के 534 ब्लॉक में एफएलएम कीट का नमूना भेजा गया था।