ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

शिक्षा विभाग के कर्मी के घर में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिला गिरफ्तार

शिक्षा विभाग के कर्मी के घर में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिला गिरफ्तार

04-Nov-2022 11:38 AM

SIWAN : बिहार के सिवान जिले में शिक्षा विभाग के एक कर्मी के घर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मामला महादेवा ओपी थाना ईलाके के सलेमपुर का है। हैरानी की बात तो ये है कि यहां बड़े-बड़े अधिकारीयों का भी आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने यहां से दो महिलाओं को धर दबोचा है। एक महिला नशे में धुत्त थी, जो गोरखपुर की रहने वाली है। दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है। 




पुलिस ने धंधे की सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, महिला  आशा कार्यकर्ता है और शिक्षा विभाग के कर्मी राजेन्द्र राम के मकान में किराए पर रहती है। महिला आंदर की रहने वाली है। जबकि दूसरी महिला गोरखपुर से बुलाई गई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को महिला थाना भेज दिया। मौके से एक बैग भी बरामद किया गया है। 




आपको बता दें, राजेन्द्र राम के घर पर सालों से सेक्स रैकेट चल रहा था। वे सिवान शिक्षा विभाग में बड़ा बाबू हैं। यहां बड़े-बड़े अधिकारी भी आते थे। लेकिन आज लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।