ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / शिक्षा मंत्री का दिमाग ठीक नहीं, नीतीश के नेता बोले- चंद्रशेखर साइकोपैथ के...

शिक्षा मंत्री का दिमाग ठीक नहीं, नीतीश के नेता बोले- चंद्रशेखर साइकोपैथ के मरीज, जल्दी धर्म बदल लें

16-Mar-2023 06:20 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: रामचरितमानस को लेकर एक बार फिर से जेडीयू और आरजेडी आमने सामने आ गए हैं। एक तरफ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर थोथी दलीलों के सहारे रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बता रहे हैं तो दूसरी तरह जेडीयू के नेता और विधायक उन्हें धर्म परिवर्तन कर लेने की नसीहत दे रहे है। एक बार फिर जेडीयू ने चंद्रशेखर के खिलाफ तीखा हमला बोला है। जेडीयू विधायक डॉ.संजीव कुमार ने कहा है कि चंद्रशेखर की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वे साइकोपैथ के मरीज हो गए हैं। चंद्रशेखर पूरी तरह से कंफ्यूजड हैं, उनका अपना धर्म बदल लेना चाहिए।


जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो पार्टी हमेशा से आरएसएस का विरोध करती रही है उसी पार्टी से शिक्षा मंत्री बने चंद्रशेखर मोहन भागवत की बड़ाई कर रहे हैं। चंद्रशेखर को ये पता ही नहीं है कि उन्हें किस रास्ते पर चलना है। चंद्रशेखर पार्टी लाइन से अलग होकर मोहन भागवत की बड़ाई कर रहे हैं। चंद्रशेखर एक कंफ्यूज पर्सनालिटी के व्यक्ति हैं। चंद्रशेखर की बातों को न तो बिहार की जनता तव्वजों दे रही है और ना ही सदन के लोग ही उनकी बातों से कोई इत्तेफाक रखते हैं।


उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर सदन में रामचरितमानस लेकर घूम रहे हैं लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि सदन किसी धर्म ग्रंथ ने नहीं बल्कि संविधान से चलता है। चंद्रशेखर को चाहिए कि वे बिहार के विकास और शिक्षा की बात करें लेकिन अनाप-शनाप चीजों में वे फंसे हुए हैं। चंद्रशेखर की बात का जनता नोटिस नहीं ले रही है और ना ही उनकी बात की कोई वैल्यू है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि वो चंद्रशेखर को तव्वजों न दे।


जेडीयू एममएलए ने कहा कि चंद्रशेखर की पार्टी के लोग रामचरितमानस की बुराई नहीं कर रहे हैं, सिर्फ उनको ही इससे परेशानी है। चंद्रशेखर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बुजुर्ग हो गए हैं उनको इन सब बातों को नहीं बोलना चाहिए। रामचरितमानस के श्लोकों का गलत अर्थ लोगों को बता रहे हैं। चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री हैं लेकिन उन्हें ताड़ना और प्रताड़ना का अर्थ पता नहीं है। चंद्रशेखर पूरी तरह से कंफ्यूजड हैं, कभी आरएसएस की बात करते हैं, कभी समाजवाद की बात करते हैं। चंद्रशेखर साइकोपैथ हैं, उनको अपना धर्म बदल लेने चाहिए।