ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

शाह के बाद PM मोदी से मिलेंगे सम्राट और सिन्हा, नई सरकार के गठन के बाद होगी पहली मुलाकात

शाह के बाद PM मोदी से मिलेंगे सम्राट और सिन्हा, नई सरकार के गठन के बाद होगी पहली मुलाकात

05-Feb-2024 09:33 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के दोनों नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दिल्ली दौरे पर हैं। अब आज दोनों उपमुख्यमंत्री  बिहार में एनडीए  की नई सरकार गठन के बाद पहली बार पीएम मोदी से दोनों उपमुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। नीतीश की नेतृत्व वाली राजग सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों की ये पहली मुलाकात होगी। इससे पहले कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी से मुलाकात की थी।


वहीं, इससे पहले रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। साथ ही राज्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की। आज पीएम नरेंद्र मोदी से भी दोनों उप मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के दिल्ली दौरे के पीछे राज्य मत्रिमंडल के विस्तार के पेच को सुलझाना है। 


दरअसल, 12 फरवरी को एनडीए सरकार को विश्वासमत हासिल करना है। उसके एक-दो दिन बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। भाजपा कोटे से अभी तीन ही मंत्री सरकार में शामिल हुए हैं। कम से कम एक दर्जन और सरकार में शामिल होंगे। पार्टी से कौन-कौन मंत्री होंगे, दोनों उपमुख्यमंत्री आलाकमान से विमर्श कर तय करेंगे।


आपको बताते चलें कि, माना जा रहा है कि गृह मंत्री से मिलने के बाद भाजपा कोटे के मंत्रियों का नाम फाइनल किया जा सकता है। इसके पहले दोनों उपमुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की। दोनों नेता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। सोमवार को मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात करेंगे।