बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
28-Jan-2020 03:51 PM
PATNA : इस वक्त खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को अरेस्ट कर लिया है. शरजील इमाम की गिरफ्तारी उसके पैतृक गांव काको से हुई है. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्कॉलर शरजील इमाम ने देश विरोधी भाषण दिया था. जिसके बाद दिल्ली समेत 5 राज्यों में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. बिहार पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस लगातार उसके ठिकाने पता करने में जुटी हुई थी. आखिरकार पुलिस ने आज उसे दबोच लिया है.
बाल-दाढ़ी कटाकर भागने के फिराक में था
जहानाबाद से शरजील को दिल्ली और बिहार पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है. लेकिन शरजील पुलिस को चकमा देकर भागने के फिराक में था. भाई और दोस्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. इधर शरजील बाल-दाढ़ी कटाकर बहुरुपिया बनने की सोच रहा था. महज 10 दिनों के भीतर शरजील का पूरा लुक चेंज हो गया था.
इसे भी पढ़ें - शरजील इमाम को पुलिस ने किया अरेस्ट, काको से हुई गिरफ़्तारी
शॉल से मुंह छिपाकर भाग रहा था
राजद्रोह के मामले में फरार चल रहा शरजील लगातार भागने की फिराक में था. दिल्ली, बिहार, असम, अरुणाचल, मणिपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस उसे तलाश रही थी. शरजील की गिरफ़्तारी के बाद जो पहली तस्वीर में मीडिया में आई है. उसमें वह जैकेट, शॉल और मफलर लिया है. पुलिस गिरफ्त में शरजील की जो फोटो आई है. उसमें शरजील चश्मा भी नहीं लगाया है.
ब्लेजर वाले ग्लैमरस लुक में देता था भाषण
शरजील इमाम दिल्ली के शाहीन बाग़ से लेकर कई जगहों पर लगातार नागरिकता संशोधन कानून विरोध में भाषणबाजी करता था. इसी क्रम में शरजील का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक मंच पर शरजील कुर्ता-पजामा के ऊपर ब्लैक कलर का ब्लेजर पहना है. स्टाइलिश हेयर स्टाइल और आंखों पर चश्मा लगाए शरजील भड़काऊ भाषण दे रहा है.