ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / news / शिवहर में खुलेगा ट्रैफिक थाना, पुलिस कप्तान ने थाने का किया निरीक्षण

शिवहर में खुलेगा ट्रैफिक थाना, पुलिस कप्तान ने थाने का किया निरीक्षण

28-Oct-2023 02:25 PM

By FIRST BIHAR

SHEOHAR: शिवहर जिले में जल्द ट्रैफिक थाना खोला जाएगा इस बात की जानकारी एसपी ने दी। ट्रैफिक थाना खोलने को लेकर एसपी अनंत कुमार राय ने आज शिवहर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने बताया की तिरहुत रेंज के आईजी पंकज सिन्हा के निर्देश पर वे थाने पहुंचे हैं। 


शिवहर थाने में ट्रैफिक थाना खोलने को लेकर वे आज यहां आये हैं। थाने के एक-एक कमरे का निरीक्षण किया गया है। मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार और नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार भी मौजूद थे। एसपी ने निर्देश देते हुए कहा की ट्रैफिक थाना के लिए शिवहर थाना में ही एक कमरा लिया गया है। 30 अक्टूबर तक साफ सफाई, पेंट से लेकर थाना में संचालित होने वाले सभी प्रकार के सामग्री को उपलब्ध कराने को लेकर एसपी ने निर्देश दिये हैं।


एसपी ने बताया है की एक नवम्बर को ट्रैफिक थाना का उद्घाटन किया जाएगा। जिसे लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर की जाएगी। समय से पहले काम पूरा होने पर एक नवंबर को ट्रैफिक थाने का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। एसपी ने शिवहर थाने निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष को यह निर्देश देते हुए कहा की लंबित पड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करे वही जमीन सम्बंधित मामलों को अधिक से अधिक निपटारा करने का भी उन्होंने निर्देश थानेदार को दिया। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट