ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

शिवहर में JDR के उम्मीदवार श्री नारायण सिंह का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

24-Oct-2020 08:42 PM

By Manoj

SHEOHAR :  बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शनिवार की देर शाम अपराधियों ने शिवहर में एक उम्मीदवार को गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. शिवहर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात शिवहर जिले के पुरणहिया थाना इलाके की है. जहां हाथरस गांव में चुनाव प्रचार के दौरान बेख़ौफ़ अपराधियों ने जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार श्री नारायण सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुरणहिया थानाध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार श्री नारायण सिंह को गोली मारी गई है. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


थानेदार ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान यह घटना हुई है. प्रचार के दौरान कुछ लोग आपस में भीड़ गए थे, जिसमें विवाद बढ़ने के बाद एक शख्स ने उम्मीदवार को गोली मार दी. पुरणहिया थानाध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि इस घटना में उम्मीदवार के समर्थकों ने दो लोगों को पकड़ा है, जिन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया है. इनमें से एक शख्स के पास से पिस्टल पकड़ा गया है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.



शिवहर के SDPO राकेश कुमार ने बताया कि जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार श्री नारायण सिंह को उन्हीं के समर्थक बनकर प्रचार कर रहे अपराधियों ने गोली मारी. जिसके बाद वह जख्मी हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बेहतर इलाज के लिए उनके परिजन उन्हें सीतामढ़ी ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि 4 से 5 की संख्या में अपराधी थे. जिसमें से 2 लोग पकडे गए हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.