मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
09-Jul-2023 09:28 PM
By First Bihar
SHEOHAR/ SASARAM: शिवहर में डुब्बा घाट पर जल भरने आए कांवरियां की बागमती नदी में डूबने से मौत हो गयी। वही सासाराम के दरिगांव सहायक थाना क्षेत्र के माँझर कुंड में स्नान करने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है।
सबसे पहले बात शिवहर की करते हैं जहां पिपराही डुब्बा घाट पर एक कांवरियां जल भरने के लिए पहुंचा था लेकिन बागमती नदी की धार में वह बह गया और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। कांवरियां की पहचान मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के छेगन नेउरा गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। पिपराही थाना प्रभारी सूरज कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
वहीं सासाराम के दरिगांव सहायक थाना क्षेत्र के माँझर कुंड में स्नान करने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान अंबेडकर नगर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनीष तकिया बाजार स्थित बाइक के गैराज से अपने दोस्तों के साथ निकला था।
बाद में मंझार कुंड में स्नान के दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद कुछ लड़कों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। दूसरी ओर जिन लड़कों के साथ मनीष कुंड में स्नान करने गया था। वो सभी लड़के मौके से फरार हो गये। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।