इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ
06-Oct-2019 05:46 PM
By ROHIT SHARMA
SHEKHPURA: शराब के लिए एक पिता शैतान बन गया. वह पत्नी से पैसा शराब पीने के लिए मांग रहा था, लेकिन पत्नी ने देने से इंकार कर दिया. गुस्से में आकर बाप ने अपने 16 दिन के नवजात बच्चे की पटक कर जान ले ली. घटना शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र की है.
पति का दिमाग शांत होने के लिए बच्चे को छोड़ दी थी पत्नी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोहराज चौधरी ने शराब पीने को लेकर अपनी पत्नी दीपिका देवी से पैसे की मांग की. जब पत्नी ने शराब पीने को लेकर पैसा नहीं दिया तो सनकी का गुस्सा सातवें आसमा पर जा पहुंचा और अपनी पत्नी को पीटने लगा. इसी बीच महिला किसी तरह जान बचा कर भाग निकली. भागने से पहले महिला ने अपने नवजात को घर में सुला दिया. महिला को लगा कि नवजात को देख शायद पति सोहराज का गुस्सा शांत हो जाए. लेकिन उसका उलटा ही हो गया.
पत्नी ने दर्ज कराया केस
वह शराब को लेकर इतने गुस्से में था कि वह अपने नवजात को उठाकर पटक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कोरमा थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी के पिता और पत्नी के लिखित आवेदन के पर केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.