ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / शेखपुरा में पुलिस टीम पर हमला, कई जवान घायल

शेखपुरा में पुलिस टीम पर हमला, कई जवान घायल

03-Sep-2022 10:28 AM

SHEKHPURA: खबर शेखपुरा की है, जहां कल यानी शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें 6 पुलिस जवान घायल हो गए। इसमें जवान को ज्यादा चोट आने की सूचना है, जिन्हें रेफर किया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ शेखपुरा सदर प्रखंड के टाउन थाना के एकसरी गांव में मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान कई बदमाश वहां पहुंचे और ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को समझाने की कोशिश की उन्होंने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया, जिसमें पुलिस के कई जवान घायल हो गए। 



पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, थाना अध्यक्ष विनोद राम स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि  दो पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को भी चोट आई है। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।