मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Dec-2022 01:46 PM
SHEKHPURA: खबर शेखपुरा से है, जहां बिजली ऑफिस के ऊपरी तल्ले में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस का है। बिजली ऑफिस के ऊपर तल्ले में रसोई गैस रिसाव से अगलगी की घटना घटी, जिसमें लाखों का नुकसान हो गया।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ शेखपुरा में बिजली ऑफिस के ऊपरी तल्ले में आग लग गई। हैसे ही लोगों ने आग की लपटों को देखा वे इधर-उधर भागने लगे। बरबीघा थाना क्षेत्र में एक बिजली ऑफिस है। जहां ऊपर तल्ले में आग लग गई। बताया जा रहा है कि रसोई गैस रिसाव से ये घटना घटी है, जिसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
बताया जाता है कि बिजली ऑफिस के ऊपरी तल्ले में एक परिवार किराए में रह रहा है। इसी बीच घर में खाना बनाने के दौरान जैसे ही रसोई गैस को जलाया इसी बीच आग लग गई। इस दौरान पूरा मकान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने अनुपालन में इसकी सूचना स्थानीय दमकल की टीम को दी, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। बिजली विभाग के एसडीओ ने कहा कि बिजली कार्यालय के ऊपरी तल्ला में आग लगने से बिजली विभाग को कोई क्षति नहीं हुई है।