ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / शेखपुरा विधायक विजय सम्राट के भाई ने की आत्महत्या की कोशिश, पटना रेफर

शेखपुरा विधायक विजय सम्राट के भाई ने की आत्महत्या की कोशिश, पटना रेफर

11-Jan-2024 10:11 PM

By First Bihar

SHEIKHPURA: शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां राजद विधायक विजय सम्राट के सगे भाई ने सुसाइड की कोशिश की है। रवि कुमार ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार किया गया।


 हालत गंभीर होता देख सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। रवि कुमार को लेकर परिजन पटना के लिए रवाना हो गये हैं। राजद विधायक विजय सम्राट को भाई रवि ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता अभी नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


 इस घटना से विजय सम्राट भी काफी सदमे में हैं। बता दें कि शेखपुरा में कल चूड़ा महाभोज का आयोजन किया गया था। राजद विधायक ने सोशल मीडिया पर दही चूड़ा महाभोज को स्थगित किये जाने की जानकारी दी है। लोगों को यह बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से कल दही चूड़ा महाभोज को स्थगित किया जाता है।