सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?
12-Nov-2020 10:30 PM
By Rohit
SHEIKHPURA : बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं. ताजा मामला शेखपुरा जिले का है, जहां अपराधियों ने एक बैंककर्मी के साथ लूटपाट की है. हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. शेखपुरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात शेखपुरा जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां कटनी कोल के मोड़ के पास हथियार बंद अपराधियों ने देर शाम लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. हथियार बंद अपराधियों ने कई बाइक सवार से लूटपाट किया. पीएनबी का कर्मी ड्यूटी कर घर लौट रहा था, जिसे भी अपना शिकार बना लिया.
बैक कर्मी शिव सागर कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ से लखीसराय लौट रहे थे, इसी बीच अपराधी द्वारा बाइक रोक कर मारपीट कर नगद रुपया और मोबाइल छीन कर फरार हो गए.
शिव सागर कुमार ने आगे बताया कि वह पीएनबी बैंक का क्लर्क पोस्ट पर हैं. बिहार शरीफ से लखीसराय की ओर जा रहे थे तभी कटनीकोल के मोड़ के पास घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची हालांकि तब तक अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.