ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / शीतकालीन सत्र: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा, तेजस्वी...

शीतकालीन सत्र: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा, तेजस्वी मुर्दाबाद के लगे नारे

07-Nov-2023 11:03 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा में दूसरे दिन की कार्यवाही शुरु होने के साथ ही विपक्ष ने आंगनबाड़ी सेविका के मुद्दे को लेकर जोरदारा हंगामा शुरू कर दिया और तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान बीजेपी के सदस्य वेल में पहुंच गए और जोरदार हंगामा किया।


दरअसल, बिहार की सैकड़ों आंगनबाडी सेविका और सहायिका ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा का घेराव कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने महिलाओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। विपक्ष का आरोप है कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के ऊपर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है। इसी बात को लेकर बीजेपी और विपक्ष के अन्य विधायक सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करने लगे। 


हाथों में बैनर पोस्टर लेकर बीजेपी के विधायक वेल में पहुंच गए और आंगनबाड़ी सेविका पर लाठीचार्ज और उनके मानदेय को बढ़ाने का मुद्दा मजबूती के साथ उठाया। इस दौरान बीजेपी के साथ सरकार में शामिल माले के विधायकों ने भी आंगनबाड़ी सेविका का मामला उठाया। हंगामें की बीच सदन की कार्यवाही जारी है।