ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा के बाहर हंगामा, BJP ने रोजगार के मुद्दे...

शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा के बाहर हंगामा, BJP ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

13-Dec-2022 11:15 AM

PATNA: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने जोरदार हंगामा किया है। विधानसभा के मुख्य द्वारा पर बीजेपी के विधायकों ने रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर नौकरी के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। नियुक्ति हो चुके विभिन्न विभागों के कर्मियों के बीच पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा दोबोरा नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर बीजेपी ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


बता दें कि बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ये पहला शीतकालीन सत्र होगा।बीजेपी कई मुद्दों को लेकर सदन में जोरदार हंगामा करेगी जिसमें क्राइम, शराबबंदी कानून, बेरोजगारी, कृषि समेत कई मुद्दे शामिल होंगे। आज मोकामा, गोपालगंज और कुढ़नी के तीन उपचुनावों के विजेता विधानसभा सदस्य के रूप में शपथग्रहण करेंगे।


शपथग्रहण के बाद 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को राजकीय विधेयक और कई राजकीय काम निपटाए जाएंगे। वहीं, 16 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2022-23 के द्वितीय अनुपूरक व्यय व्यय विवरणी पर वाद विवाद, मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक पास किए जाएंगे। हालांकि 17 और 18 दिसंबर को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। लेकिन, 19 दिसंबर, सोमवार को गैर सरकारी सदस्यों के काम संकल्प विधानसभा में लाए जाएंगे।