ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / शव के साथ आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव, पटना-गया मुख्य मार्ग...

शव के साथ आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव, पटना-गया मुख्य मार्ग को जामकर किया हंगामा, परिजनों ने हत्या की कही बात

26-Jul-2021 07:11 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटनासिटी के गौरीचक थाना थाना क्षेत्र के कोली गांव में एक युवक की रहस्मय मौत से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। थाना परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा मचाया। और परिजनों को गुमराह किए जाने का आरोप पुलिस पर लगाया। वही युवक की हत्या किए जाने की बात कही। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान पटना-गया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

 news image


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पटना सदर ASP ने पूरे मामले की छानबीन की और परिजनों को इंसाफ दिलाने की बात कही। पुलिस ने मृतक की पहचान सैदलपुर निवासी 18 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में की है। जो अपने घर सैदलपुर से दोस्तों के साथ पटना जाने के लिए निकला था। आक्रोशित लोगों का कहना है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गयी है। हत्या की वारदात को सड़क हादसे में मौत का रूप दिया गया है। परिजनों से बिना जानकारी दिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराना चाह रही थी। 


news image


वही सदर ASP ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ASP ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल कराया गया।


news image


दरअसल मामला यह है कि गौरीचक थाना क्षेत्र के कोली गांव के पास सड़क दुर्घटना मान कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां युवक के शरीर पर गोली के निशान पाए जाने पर परिजन भड़क गए और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को उठा कर गौरीचक थाने ले गए। जहां थाना परिसर में शव को रखकर जमकर हंगामा किया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन पूरे मामले की जांच और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं


news image.