बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Apr-2020 10:43 AM
DESK : तीन तलाक कानून बनने के बाद भी एक महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक देकर बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया. मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र इलाके के सुधियामऊ गांव की है. जहां चाय देने में बीवी ने लेट कर दी तो शौहर ने तीन तलाक देकर लॉकडाउन में ही उसे बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया.
बताया जाता है कि लॉक डाउन के दौरान घर में बैठे हाजी अफजल ने अपनी बीवी दरकशा से चाय मांगी. बीवी ने जब चाय की मांग अनसुनी कर दी और देने में लेट हो गया तो इससे शौहर नाराज हो गया और उसने अपनी बीवी को तीन तलाक देकर मासूम बच्चे के साथ घर से बाहर भगा दिया.
दरकशा ने बताया कि 3 साल पहले ही अफजल के साथ उसका निकाह हुआ था. दोनों का एक 2 साल का बेटा भी है. दरकश ने बताया कि जिस दौरान उसके शौहर ने चाय मांगी थी उस दौरान वह अपने बेटे के लिए दूध की बोतल बना रही थी. जिस वजह से उसे लेट हो गया. इसके बाद उसके पति ने पहले तो उसकी पिटाई कर दी और फिर तीन तलाक देकर बच्चे के साथ घर से भगा दिया, जिसके बाद वह गांव में ही एक अपने रिश्तेदार के यहां रह रही है. लॉकउन होने की वजह से वह अपने मायके लखनऊ भी नहीं जा सकती है.पीड़िता ने पुलिस में न्याय की गुहार लगाते हुए अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.