ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

शौच के लिए घर से निकली नाबालिग बच्ची से 3 मनचलों ने किया गैंगरेप, पकड़े गये बहशी दरिंदे

15-Jun-2023 08:59 PM

By RANJAN

SASARAM: सासाराम के बरहरी सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से परिजन काफी सदमें में है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि लड़की जब शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी इसी दौरान गांव के ही 3 मनचलों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने पॉस्को सहित विभिन्न धारा में केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी की और आखिरकार तीनों आरोपियों को दबोच लिया।


तीनों आरोपियों का नाम मनोज पासवान, चंदन पासवान और गुड्डू पासवान बताया जा रहा है। वही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। शिकायत दर्ज होने के दो घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस का कोई भी वरीय अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।