मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Dec-2022 10:38 AM
NALANDA: बिहार के नालंदा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ गंदा काम किया जाता था। हैरत की बात तो ये है कि यौन शोषण करने वाला शख्स खुद एक डॉक्टर है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के साथ-साथ दो लोगों को धार दबोचा।
गिरफ्तार लोगों में नूरसराय थाना क्षेत्र के गांव का नीरज कुमार और रहुई थाना क्षेत्र के वरांदी गांव का चंदन कुमार है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नीरज कुमार का बिहारशरीफ के जलालपुर मोहल्ला में होम्योपैथिक क्लीनिक है। पिछले महीने पीड़िता इलाज कराने के लिए क्लीनिक गई थी। वहीं, डॉक्टर उसे शादी का झांसा देने लगा। डॉक्टर ने ये भी कहा कि शादी के साथ-साथ उसे 25 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। इसके बाद जब लड़की की बहन अपना इलाज कराने क्लिनिक गई तो उसके साथ भी वही सब बातें करने लगा और उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया।
लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और वह डॉक्टर से मिलने गई। डॉक्टर वहां अपने एक दोस्त के साथ मौजूद था। इसी दौरान लड़की के घरवाले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि युवती ने यौन शोषण का दबाव बनाने की शिकायत की थी। इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है।