CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
03-Dec-2022 09:11 AM
PATNA : राजधानी पटना से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिस बॉयफ्रेंड पर लड़की खुद से भी ज्यादा भरोसा करती थी उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही गर्लफ्रेंड का रेप कर लिया। आरोपी ने अल्द्की को शादी का झांसा देकर पहले उसे अपने हवस का शिकार बनाया। लेकिन लड़की इस बात से अनजान थी कि जिस पर वह इतना भरोसा कर रही है उसने धोखे से वीडियो बना लिया है। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उसका एबॉर्शन करा दिया। लड़की कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा है। जब उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने इनकार कर दिया। हद तो तब हो गई जब लड़के अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो अपने दोस्त को भेज दिया।
हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी के दोस्त ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की का रेप किया। परेशान होकर पीड़िता ने पीरबहोर थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पीरबहोर के अपर थानेदार अमित कुमार ने बताया है कि पुलिस ने आरोपित प्रेमी आदित्य राज (कुनकुन सिंह लेन) और उसके दोस्त शुभम कुमार (रामकृष्णानगर, खेमनीचक) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ आरोपित आदित्य और लड़की एक ही कोचिंग में पढ़ते थे जहां दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद आदित्य ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ गंदा काम करना शुरू कर दिया। आदित्य छात्रा को होटलों में बुलाया करता था। प्रेग्नेंट हो जाने के बाद जब लड़की ने शादी की बात की तो उसने इंकार करते हुए छात्रा का एबॉर्शन करवा दिया। इसके बाद छात्रा ने आदित्य से मिलना बंद कर दिया। यह सब देख उसने अपने साथी शुभम को छात्रा का अश्लील वीडियो भेज दिया। उसके दोस्त ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लड़की का रेप किया।