ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / शरजील की गिरफ्तारी के बाद भी उसका गैंग सक्रिय, अरेस्टिंग के ढ़ाई घंटे...

शरजील की गिरफ्तारी के बाद भी उसका गैंग सक्रिय, अरेस्टिंग के ढ़ाई घंटे बाद ट्वीटर अकाउंट से हुआ ट्वीट, कहा- गिरफ्तार नहीं हुआ बल्कि सरेंडर किया

28-Jan-2020 06:14 PM

DELHI : देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद भी उसका गैंग सक्रिय है. दिल्ली पुलिस ने उसे दो बजे धर दबोचा लेकिन गिरफ्तारी के ढ़ाई घंटे बाद शरजील इमाम के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट हुआ. ट्वीट में दावा किया गया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है बल्कि उसने खुद सरेंडर किया है.


शरजील के गैंग का झूठा प्रचार
शरजील इमाम आज काको के मल्लिक टोला में एक मस्जिद से पकड़ा गया. वहां कई लोग उसकी गिरफ्तारी के प्रत्यक्षदर्शी भी हैं. दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे दिन के लगभग दो बजे गिरफ्तार किया. लेकिन गिरफ्तारी के लगभग ढाई घंटे बाद उसके ट्वीटर हैंडल से ट्वीट हुआ. इस ट्वीट में लिखा गया है. " मैंने दिल्ली पुलिस के सामने 28 जनवरी 2020 को दिन के तीन बजे सरेंडर कर दिया है. मैं पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं. मुझे कानूनी प्रक्रियाओं पर पूरा भरोसा है. मेरी सुरक्षा अब पूरी तरह से दिल्ली पुलिस के हाथों में है. कृपया शांति बनाये रखें." शरजील के ट्वीट के साथ एक पुरानी तस्वीर भी लगायी गयी है. इसमें वो दो लोगों के साथ नजर आ रहा है जिसमें एक लड़की और लड़का शामिल है.


दिल्ली पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस
उधर शरजील की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने इमाम का पता लगाने के लिए पांच दलों को तैनात किया था. उसे पकड़ने के लिए मुंबई, पटना और दिल्ली के साथ साथ उसके पैतृक जिले जहानाबाद में छापे मारे गए थे. लेकिन शरजील जहानाबाद से पकड़ा गया.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी. मंगलवार की सुबह करीब चार बजे केंद्रीय एजेंसी की टीम काको स्थित मल्लिक टोला पहुंची थी. शरजील इमाम के घर की पुन: तलाशी ली गई थी. इस दौरान पुलिस ने शरजील के छोटे भाई मुजम्मिल इमाम और उसके दोस्त मो. इमरान को हिरासत में ले लिया और दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. पूछताछ में ही शरजील के छिपे होने की जानकारी मिली.


news image

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के आला-अफसर ने सोमवार को दावा किया था कि 25 जनवरी 2020 को शाम करीब 7-8 बजे के बीच फरार शरजील इमाम को अंतिम बार बिहार के फुलवारी शरीफ में एक मीटिंग में आखिरी बार देखा गया था।