ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब

शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर के पटना पहुंचते ही श्रद्धांजली देने पहुंचे CM नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट और विजय सिन्हा भी रहे मौजूद

06-Nov-2024 01:35 PM

By First Bihar

PATNA : मंगलवार की देर रात को शारदा सिन्हा का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। शारदा सिन्हा के निधन की खबर से पूरा देश शोकाकुल है। शारदा सिन्हा लोकगीत के साथ-साथ छठ व विवाह गीत के लिए भी जानी जाती थीं। इस मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत कई राजनेता उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। 


पटना के गुलाबी घाट में शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा। इस बीच, सीएम नीतीश कुमर ने बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने घोषणा की कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शारदा सिन्हा एक गंभीर ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। जिसका नाम मल्टीपल मायलोमा बताया जा रहा है। इसका निदान 2018 में हुआ था। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटटीलेटर  पर रखा गया था।