महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
27-Sep-2020 04:44 PM
DELHI : जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की घर वापसी के कोशिशों को उनकी ही पार्टी ने बड़ा झटका दे दिया है. लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज हुई बैठक में जेडीयू के साथ वापस जाने के फैसले को सिरे से खारिज करते हुए महागठबंधन में बने रहने का प्रस्ताव पारित किया गया है.
एलजेडी नेता और शरद यादव के सहयोगी अरुण सिन्हा ने बताया कि पार्टी को लेकर मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि शरद यादव कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. ऐसी स्थिति में मीडिया में विलय की ख़बरें आने से पार्टी भी असमंजस में थी. लेकिन मीडिया में चल रही ऐसी ख़बरों का उनकी पार्टी ने खंडन किया है.
लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया है कि एलजेडी महागठबंधन का हिस्सा है. पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि एलजेडी ने साल 2015 में भी महागठबंधन की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. इसबार भी पार्टी मजबूती के साथ महागठबंधन में खड़ी है.