ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / NCP सुप्रीमो शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट

NCP सुप्रीमो शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट

29-Mar-2021 12:40 PM

DESK : एनसीपी सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की जानकारी एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने दी है। उनके मुताबिक पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।


नवाब मलिक के मुताबिक शरद पवार लगातार पेट दर्द से परेशान थे और आखिरकार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप किया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनके गॉल ब्लैडर में समस्या है। शरद पवार को 31 मार्च तक हॉस्पिटल में रखा जाएगा। 


शरद पवार के गॉल ब्लैडर की सर्जरी की जाएगी। पहले उनकी एंडोस्कोपी कराई जाएगी। डॉक्टर लगातार उनका मेडिकल टेस्ट करा रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह पर शरद पवार को पहले से चल रही कई दवाएं रोकी गई हैं। अब सर्जरी के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल पाएगी। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच सड़क पवार की तबीयत खराब होना उद्धव सरकार के लिए एक और नई परेशानी लेकर आया है।